प्रयागराज: Air Force के जवान ने फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही दिन पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घर में वायु सैनिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंड़िया थाना क्षेत्र के रसूलपुर तलिया निवासी दीपक (28) कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन उसको फंदे से उतार कर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दीपक भारतीय वायु सेना में तैनात है। वह अपने घर छुट्टी में आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा ने बताया कि उसके आत्महत्या करने का कोई कारण परिजनों को ज्ञात नहीं है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें दीपक की जालंधर में तैनाती थी। रसूलपुर तलिया तारा निवासी अनिल कुमार यादव के दो बेटों में दीपक बड़े थे। उनके अलावा एक छोटी बेटी है। दीपक दो मार्च को ड्यूटी से घर आए थे। कुछ दिन पहले 11 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी। 

यह भी पढ़ें:-Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

संबंधित समाचार