Auraiya: खेलने के लिए निकली दो छात्राएं...तालाब के पास में खुदे छह फीट गहरे गड्ढे में मिली, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में गांव में खेलने के लिए निकली दो छात्राएं तालाब के पास में खुदे छह फीट गहरे गड्ढे में मिली

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में दो छात्राएं खेलने के लिए घर से निकली। लेकिन देर रात तक घर वापस नही आई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो गांव में परिषदीय स्कूल के पास में बने तालाब पर खुदे 6 फ़ीट गहरे गड्ढे में दोनों के शव मिले।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राम दर्शन यादव की 11 वर्षीय पुत्री पायल प्रथमिक विद्यालय में कक्षा-4 की छात्रा और गांव निवासी अवधेश यादव की 10 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी प्रथमिक विद्यालय में कक्षा-3 की छात्रा है। गुरुवार की सुबह स्कूल गई थी।

News Auraiya 1 (1)

वापस घर आने के बाद दोनों छात्राएं घर से खेलने के लिए गांव में चली गई। देर रात तक जब घर नही आई परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश की, इसके बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

शुक्रवार दोपहर को एसपी चारु निगम गांव पहुची और दोनों छात्राओं के परिजनों से जानकारी की। गांव में बने परिषदीय विद्यालय के पास में बने तालाब के किनारे 6 फ़ीट गहरे गड्ढे में दोनों छात्राओं के शव मिले।

पुलिस ने शव की पहचान करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। छात्रा पायल अपने एक भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर की है। वहीं मीनाक्षी की एक बड़ी बहन है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: फिल्मी स्टाइल में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक...बोला- आज कर लूंगा आत्महत्या, देखें- VIDEO

 

संबंधित समाचार