Kanpur News: फिल्मी स्टाइल में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक...बोला- आज कर लूंगा आत्महत्या, देखें- VIDEO
कानपुर में बिजली के पोल पर चढ़कर युवक आत्महत्या का प्रयास करने लगा
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में युवक बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। पति का आरोप है कि पत्नी ने ससुराल चलने से मना किया तो वह गुस्से में आकर 33000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया।
कानपुर: बिजली के पोल पर युवक चढ़ा। pic.twitter.com/ZYjOYTCmfZ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 22, 2024
मध्यप्रदेश के दिनारा निवासी सहदेव की शादी नौबस्ता के धर्मपुर बंबा में रहने वाली पूजा से हुई। शादी के कुछ माह बाद ही पूजा बच्चे को लेकर मायके आ गई थी। काफी समझाने के बाद भी वह मायके चलने को तैयार नहीं हो रही थी। बीते तीन दिन पहले सहदेव ससुराल पहुंचा।
जहां पहुंचकर वह पत्नी पूजा से बच्चे को लेकर घर चलने के लिए कह रहा था। लेकिन पूजा के तैयार नहीं होने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद वह हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर कर नीचे उतारा।
