गोंडा: पालिका दफ्तर बना अखाड़ा, शिकायतकर्ता व कर्मियों के बीच हुई मारपीट, फाड़े अभिलेख, दफ्तर में तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने शिकायत‌कर्ता पर लगाया अभद्रता का आरोप

शिकायतर्ता ने कहा जातिगत‌ टिपप्णी कर उड़ाया मजाक

करनैलगंज, गोंडा, अमृत विचार। करनैलगंज का नगरपालिका परिषद का दफ्तर शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। शिकायत लेकर आए एक शख्स और पालिका कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने पालिका दफ्तर में तोड़फोड़ की और अभिलेख फाड़ दिए, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि कर्मचारियों ने उसकी जाति को लेकर उसपर अपमानजनक टिप्पणी की और उसके साथ मारपीट की। 

मामले में नगर पालिका परिषद मके पाउंड कीपर की तरफ से शिकायतकर्ता के खिलाफ  तोड़फोड़ करने, अभिलेख को क्षति पहुंचाने तथा अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष के पति समेत कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष से भी शिकायत करने पर पालिका कर्मियों व चेयरमैन पति के विरुद्ध अभद्रता व मारपीट करने की तहरीर दी है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Untitled-29 copy

नगर पालिका में कार्यरत पाउंड कीपर शिव कुमार ने कोतवाली में दिए तहरीर में कहा कि शुक्रवार को सुरेन्द्र सिंह पुत्र रवेल सिंह निवासी मोहल्ला गांधी नगर चार अन्य अज्ञात के साथ नगर पालिका पहुंचे और डाक रिसीव करने वाले सम्बन्धित कर्मचारी राजकुमार से डाक लेने को कहा, उस पर राजकुमार ने कहा कि साहब उपलब्ध हैं, उनको दिखा दीजिए। इस पर अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को गाली देने लगे और सरकारी अभिलेख को फाड़ने लगे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे और मारपीट पर अमादा हो गए। 

उधर दूसरे पक्ष से गांधी नगर निवासी सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय गया था। जहां उसकी पगड़ी को अशीष सिंह क्लर्क व दिलीप कु‌मार गुप्ता, सत्यप्रकाश तिवारी, कन्हैया सोनी आदि लोगों ने उजाड़ दी, बाल पकड़ कर खींचा और अभ्रदता करते भद्‌दी-भददी गालियाँ दी। 

घटना की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। कोतवाल निर्भय सिंह का कहना है कि मामला उच्चधिकारीयों के संज्ञान में है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Untitled-30 copy

यह भी पढ़ें: गोंडा: पेट्रोल पम्प का सेल्समैन 36 हजार रूपये लेकर हुआ फरार, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, केस दर्ज

 

संबंधित समाचार