आरोप: हरदोई में खामियों का खौफ दिखा कर शिक्षक से ऐंठ लिए 20 हजार रुपये 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीओ (कृषि) ने बीडीओ का हौव्वा दिखा कर वसूली रिश्वत, पिहानी ब्लाक के संविलियन स्कूल्स जाजूपारा का मामला

हरदोई, अमृत विचार। ज़रा-ज़रा सी खामियों का हौव्वा दिखा कर परिषदीय स्कूलों के शिक्षको से रिश्वत वसूल करने का खेल किस तरह बेखौफ हो कर खेला जा रहा है,ऐसा एक ताज़ा मामला सामने आया है। पिहानी ब्लाक के संविलियन स्कूल जाजूपारा में बीडीओ के निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां नज़र आई। जिस पर एडीओ (कृषि) ने उन्ही खामियों का हौव्वा दिखाते हुए बीडीओ के नाम पर 20 हज़ार रुपये वसूल कर लिए। लेकिन इस बारे में बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि इस बारे में उन्हे कुछ भी नहीं पता,लेकिन जो हुआ वह सरासर गलत है।

बताया गया है कि पिहानी के बीडीओ मनोज सिंह ने 23 फरवरी और उसके बाद 18 मार्च को ब्लाक के संविलियन स्कूल जाजूपारा का निरीक्षण किया था। उस दौरान वहां कुछ खामियां नज़र आने पर वे काफी लाल हुए और उसके बाद चले गए। बाद में एडीओ (कृषि) सिद्धार्थ मिश्रा ने वहां के शिक्षक महेश यादव से कहा कि उनके स्कूल में बहुत गड़बड़ी है,साहब (बीडीओ) काफी नाराज़ है और ऐसे नहीं मानेगें, फिर कैसे मानेगें ? इस पर एडीओ (कृषि) सिद्धार्थ मिश्रा ने 20 हज़ार की बात कहते हुए रुपये ऐंठ भी लिए। लेकिन जब शिक्षक महेश यादव ने बीडीओ मनोज सिंह से रुपये पहुंचने के बारे में पूछा,पहले तो बीडीओ कुछ समझ नहीं पाए,फिर बताया कि नहीं,उन्होंने ऐसी कोई भी बात नहीं की,जो हुआ गलत है,वे इस बारे में एडीओ (कृषि) से बात करेंगे। फिलहाल जो भी हुआ,उससे पता चलता है कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से कैसे-कैसे घुमा-फिरा कर रिश्वत वसूल की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: होली मिलन समारोह में बोले व्यापारी, कहा-सोलर एनर्जी हर स्तर पर है किफायती

संबंधित समाचार