Kanpur Crime: नशे में धुत युवक ने दरोगा से की मारपीट...आरोपी ने ईंट-पत्थर भी चलाएं, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नशेबाज ने पथराव कर दरोगा को किया घायल

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात पटेल नगर में एक नशेबाज युवक सड़क पर लोगों से मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल लाई। 

जहां पर आरोपी युवक ने अस्पताल के स्टॉफ समेत पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। फिर भाग निकला। दरोगा ने पीछा किया तो आरोपी ने ईंट पत्थर चला दिए। जिससे दरोगा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कल्याणपुर के एनआरआई सिटी निवासी नवीन त्रिपाठी का बेटा आकाश त्रिपाठी गुरुवार रात पटेल नगर में नशे की हालत में लोगों से मारपीट कर रहा था। पुलिस उसे पकड़कर मेडिकल कराने के लिए कांशीराम अस्पताल ले गई। जहां पर आकाश ने स्टॉफ समेत पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर हाथापाई की। दरोगा को गोली मार देने की धमकी भी दी और भाग निकला। च

केरी थाने में तैनात दरोगा राम सतन कश्यप उसके पीछे दौड़े तो आरोपी ने पथराव कर दिया। जिससे राम सतन के होंठ के नीचे चोट आ गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालना, धमकाने, अभद्रता करने समेत आठ धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: होली और गंगामेला पर नहीं होगी पानी की कमी; जलकल व नगर निगम ने पूरी की तैयारी, बनाया ये प्लान...

संबंधित समाचार