हरदोई: होली से पहले मुस्लिम प्रिंसिपल ने बच्चों पर लुटाया प्यार!, बांटी पिचकारी, गुलाल और मुखौटे, दी यह 'अनमोल' सलाह!
हरदोई। बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई देनी चाहिए, क्योंकि उनकी खुशी के बगैर हर तीज-त्यौहार फीका रहता है। हर बच्चे के चेहरे पर होली की चमक दिखाई देनी चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों को पिचकारी, मुखौटे और गुलाल बांटकर होली के रंग से पहले उनके ऊपर प्यार बरसाया गया। साथ ही हुड़दंग से बच कर होली खेलने की नसीहत दी गई।
बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में वार्षिक परीक्षा देने के बाद प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने सारे बच्चों को इकट्ठा करते हुए पहले तो उन्हे बताया कि हुड़दंग से दूर रहें, रंग डालें, आंखों को बचाते हुए रंग खेले।
इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को होली का गिफ्ट देते हुए उन्हे पिचकारी, छोटा भीम, डोरेमोन, मंकी बास, शेर और खरगोश के मुखौटों के साथ उन्हे गुलाल बांटा। इस दौरान बच्चों ने होली से पहले ही एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए खूब हुड़दंग काटा।
इस बीच सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन, प्रभा पाण्डेय, शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी, राकेश कुमार वर्मा, प्रबंध समिति के पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सहायिका और सभी रसोइया मौजूद रहीं।
यह भी पढे़ं: बहराइच: अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, आठ वाहनों का हुआ चालान
