बहराइच: अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, आठ वाहनों का हुआ चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कैसरगंज में अवैध बालू खनन की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। 21 मार्च को बालू के अवैध परिवहन/ खनन में  संलिप्त  दो ट्रैक्टर- ट्रॉली  को पकडकर कैसरगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वाहनों को सीज कर दिया गया है।  

23 मार्च को खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त आठ वाहनों का ऑनलाइन चालान कर जुर्माना जमा कराया गया। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध खनन की सूचना प्राप्त होती है। विभाग छापेमारी कर कार्रवाई करता है। 

यह भी पढ़ें: up board exam: 83% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, रिकॉर्ड समय में इस बार घोषित हो सकता है परीक्षाफल!

संबंधित समाचार