बहराइच: ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाई गई होली
जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवल रोड में स्थित प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा परिसर में होली के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रगड़गंज केंद्र की संचालिका वीके सुनीता दीदी ने बताया कि होली का आध्यात्मिक अर्थ हो- ली अर्थात पवित्र होली अर्थात बीती सो बीती होली। अर्थात परमात्मा के लिए जैसा पवित्र भाव ही जीवन में मंगल लाती है।
इस अवसर पर जरवल रोड शाखा संचालन की वीके बहन योगिनी दीदी नेआए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सबके साथ अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनामिका दीदी, सुमित्रा दीदी, राधा, पावनी, यशी, रजनी, माहिका, नमिता, अनुष्का, नमिता सोनी, राधा के अलावा बीके प्रदीप अग्निहोत्री, रामू गुप्ता, ओमप्रकाश अवस्थी, सुरेंद्र, हरे कृष्णा, अजय वर्मा पूर्व प्रधान, ज्ञानचंद जैन, ओम प्रकाश सिंह, अमरनाथ विश्वकर्मा, काली प्रसाद सहित काफी संख्या में बहन भाई मौजूद मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -धर्मेंद्र यादव पर आजमगढ़ में केस दर्ज, 42 गाड़ियों के काफिले के साथ किया था प्रचार
