Kanpur: मौसेरे भाइयों को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका गया था, चाचा और उनका बेटा निकला हत्यारोपी, बोला- इसलिए की वारदात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मौसेरे भाइयों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया

कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम थानाक्षेत्र के कसिगवां गांव में मौसेरे भाइयों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक के चाचा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में करोड़ों रुपये की संपत्ति और जमीनी विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूली।

डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अनिल और राज की हत्या उनके चाचा के बेटे बदलू और उसके बेटे प्रमोद कुमार चौहान उर्फ विनोद ने पेट्रोल डालकर की थी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शोर मचाकर गांव वालों को जानकारी दी थी। 

ये था मामला

कसिगवां गांव निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार के माता और पिता का बचपन में निधन हो गया था। उसके बाद से अनिल मध्यप्रदेश में नाना नानी के यहां रहने लगा था। जब वह 16 वर्ष का हुआ तो रिश्तेदारों के कहने पर वह वापस अपने गांव आया यहां अपने घर पर अकेले रहने लगा था। यहां वह गैस एजेंसी में सिलेंडर सप्लाई का काम करने लगा। अकेले रहने की वजह से उसकी मौसी गौरा का बेटा 21 वर्षीय राज भी उसके साथ ही सोने लगा था। राज के पिता प्रेम कुमार ने बताया कि अनिल ने सालभर पहले रिश्तेदार की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन बाद में दोनों परिवार की सहमति पर 24 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से विवाह होना था। बुधवार को कार्ड बांटने जाना था। मंगलवार रात अनिल और राज कमरे में एक ही चारपाई पर दोनों लेटे थे। देर रात करीब दो बजे ताऊ ने धुआं निकलते देखा तो चीख-पुकार मच गई। मौके पर थाने का फोर्स व दमकल पहुंची और आग बुझाई पर दोनों के शव काफी जल जाने से मृत्यु हो गई थी। ताऊ व मौसी का परिवार ने पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं, एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur: स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में विजिलेंस टीम का छापा; चेनपुलिंग कर भागा टीटीई, दूसरे के पास से मिले हजारों रुपये

संबंधित समाचार