गोंडा: अलग अलग सड़क हादसों में किशोर समेत चार की मौत, एक ही हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मातम में बदलीं होली की खुशियां, नवाबगंज,परसपुर व नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे

गोंडा, अमृत विचार। होली के दिन जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गयी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतकों के परिजनों की तरफ से वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।  

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत 
नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर हाता गांव निवासी रामबाबू यादव( 35) रविवार की रात करीब बारह बजे अपने मामा की दुकान से घर जा रहा था कि गोंडा - अयोध्या हाइवे पर मुन्नालाल के आरा मशीन के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की ठोकर से रामबाबू सड़क पर बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।आस पास के लोगो की मदद उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक रामबाबू के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। 

24 - 2024-03-26T141337.684

कार की ठोकर से साइकिल सवार किशोर की मौत
नगर कोतवाली क्षेत्र के चौपाल सागर के पास एक तेज रफ्तार कार ने सााइकिल सवार को दो लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक 13 साल के किशोर की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर कला गांव के रहने वाले गंगाराम का 13 वर्षीय पुत्र इंद्रसेन नगर कोतवाली क्षेत्र के बुधईपुरवा स्थित अपने ननिहाल गया था। ननिहाल से वह गांव के ही उमेश पुत्र संतोष के साथ साइकिल से सवार होकर कहीं जा रहा था इली दौरान चौपाल सागर के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी साइकिल में ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 13 वर्षीय इंद्रसेन को मृत घोषित कर दिया। वही उमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में मृतक के नाना की तरफ से नगर कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कार चालक ती तलाश में जुटी है। 

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुरी बसन्तपुर निवासी भगौती गौतम पुत्र मेवालाल गौतम तहरीर देते हुए बताया कि कि उनके चचेरे चाचा राजित राम पुत्र हरीराम गौतम (36) सोमवार को सुबह घर से निकला था। परसपुर करनैलगज मार्ग पर बिहुरी मोड पर अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। इस घटना में हरी राम की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय पुलिस फोर्स पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

25 - 2024-03-26T141504.575

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा
छपिया थाना क्षेत्र के सिंगार घाट पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सोमवार को रामचंद्र पुत्र राममिलन निवासी बोहिया केशवनगर पश्चिमी थाना खोड़ारे अपने दोस्तों से मिलने गाय घाट गया था। वापस लौटते समय सिंगारघाट पेट्रोल पंप के सामने से एक तेज रफ्तार कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रामचंद्र गंभीर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुकनापुर बभनजोत ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय घायल रामचंद्र की रास्ते में मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: बदरंग हुई होली, अलग-अलग हादसों में गई 9 की जान, 17 घायल

संबंधित समाचार