अयोध्या: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दवा लेने आई महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग की है। जहां …

अयोध्या, अमृत विचार। दवा लेने आई महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

घटना मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग की है। जहां जनपद बाराबंकी की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे जगमोहन के साथ यहां के मवई चौराहा स्थित मानस चिकित्सालय दवा लेने आई थी। दवा लेकर वापस घर लौटते समय रोड पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में ले लिया है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी आरसी यादव ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ दवा लेने आई थी। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

संबंधित समाचार