अमेठी: अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को कुचला, इलाज को ले जाते समय हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। मुकुटनाथ ताला के पास स्कूटी से बाजार जा रही महिला अधिवक्ता और उसकी ननद को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही ननद मामूली रूप से घायल होकर ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल गई है। घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ताला और बारामासी चौराहे के बीच मुकुटनाथ मंदिर के पास का है। जहां बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कालू का पुरवा सोनपुर मनकंठ गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अधिवक्ता दीक्षा तिवारी पत्नी संदीप तिवारी अपनी ननद आरती तिवारी के साथ स्कूटी से अमेठी बाजार जा रही थी। दीक्षा जैसे ही ताला मोड़ से मुड़कर अमेठी की तरफ जाने लगी तभी सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दीक्षा ट्रक के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि ननद आरती दूसरी तरफ गिरने से मामूली रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीण आनन फानन में एम्बुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू करने के साथ विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार