Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंदिर में पूजा करने जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

बरेली के थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी 52 वर्षीय मीना देवी के बेटे अरविंद ने बताया आज सुबह सिटी शमशान भूमि के पास मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं। तभी बाकरगंज फाटक के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी जानकारी राहगीरों द्वारा परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

 

संबंधित समाचार