गायत्री प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ: नारी का सम्मान जहां है धरती का उत्थान वहां है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। मनुष्य में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण। हम बदलेंगे, युग बदलेगा। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। नारी का सम्मान जहाँ है धरती का उत्थान वहाँ है....जैसे जयघोष के साथ विकास खण्ड विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत रनियापुर में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ बुधवार सुबह कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। 

विकास खंड विशेश्वरगंज के रानियापुर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं, बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर गांव क्षेत्र का भ्रमण किया। शुरुआत गायत्री परिवार के वेद प्रकाश द्विवेदी यशवंत लाल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव पूजन कलश पूजन कराकर कराया। गायत्री परिवार के सियाराम जायसवाल ने बताया यह कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। जिसमें प्रतियां शाम 7 बजे से 10 बजे तक कथा व सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम चलेगा।

25 - 2024-03-27T145809.038

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता महेश तिवारी, बाबू दूबे, अरुण कुमार जायसवाल, राहुल मिश्र, रवींद्र प्रकाश तिवारी, अवध नरेश द्विवेदी, कालिक प्रसाद दूबे, शोमिल मिश्र, रवींद्र नाथ पाण्डेय, राजेश पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच: छात्रसभा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बने सर्वेश, अखिलेश यादव के निर्देश पर मिला पद

संबंधित समाचार