Fatehpur News: कोतवाली में दीवान है...हम काहे दें पैसा...सेल्समैन से मांगी फ्री बीयर, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सेल्समैन से फ्री बीयर मांगते दीवान का वीडियो वायरल

फतेहपुर, अमृत विचार। एक पुलिसकर्मी का शराब की दुकान पर बीयर मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। रुपये देने की बात पर दिवानी कहते हैं कि वह पैसा काहे दें, वह कोतवाली में दीवान हैं। यह सब कहते किसी युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 

हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिसकर्मी का शराब की दुकान में फ्री बीयर मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी को जांच का आदेश दिया है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा स्थित एक बीयर शॉप का है। कोतवाली में तैनात दीवान वीडियो में साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वह बीयर की दुकान में खड़े होकर बीयर फ्री में मांग रहे। वीडियो बना रहा युवक वर्दीधारी से पूछ रहा है कि क्या चाहिए दीवान जी।

दीवान जी अपने को कोतवाली में तैनाती बताते हुए एक बीयर मांग रहे हैं। वीडियो बना रहा युवक सेल्समैन से कहता है कि दीवान जी होली पर एक बीयर मांग रहे हैं। सेल्समैन कह रहा है कि मुफ्त में बीयर लेने के लिए मालिक से फोन से बात कर लो। सेल्समैन दीवान से पैसे की मांग करता है तो दीवान जी बोल रहे हैं कि हम काहे पैसा दें। इस मामले में सीओ बिंदकी सुशील कुमार दुबे ने बताया वीडियो की जांच की रही हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे...दो की मौत, एक की हालत नाजुक, गहराई में जाने से हुआ हादसा

संबंधित समाचार