Fatehpur News: यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे...दो की मौत, एक की हालत नाजुक, गहराई में जाने से हुआ हादसा
फतेहपुर में डूबने से दो दोस्तों की मौत
फतेहपुर, अमृत विचार। गाजीपुर थानाक्षेत्र के औगासी घाट में नहाने गए तीन दोस्त नहाते समय बुधवार को डूब गए। यह देख शोर हुआ तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया और सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत नाजुक देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी ईशू होली के पर्व में अपने ननिहाल देवलान गांव गया था। जहां अपने सथी विवेक यादव और विमल यादव के साथ बुधवार सुबह औगासी घाट में यमुना नदी में नहाने गए थे। जहां नहाते समय तीनों अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे।
घटना देख आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया और गंभीर हालत में सीएचसी गाजीपुर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने ईशू और विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं विमल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मचा रहा।
ये भी पढ़ें- Kanpur: दो मौसेरे भाइयों की हत्या...चचेरे भाई और उनका बेटा गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में दिया धरना
