Hamirpur Crime: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार...वृद्ध भाई-बहन की लूट के बाद की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हमीरपुर, मौदहा, अमृत विचार। पिछले माह आठ फरवरी को लूट के इरादे से घर में घुसकर बहन-भाई की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ। जबकि इस हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस लूट के माल सहित गिरफ्तार कर चुकी है।

बिवांर थाना पुलिस की मंगलवार रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई। जिसमें इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कुछ रुपये बरामद किए हैं उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

हत्यारोपी ईनामी बदमाश जनपद फतेहपुर में बकेवर थानाक्षेत्र निवासी राजेंद्र कुरील फरार हो गया था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पिछले आठ फरवरी को पारा लदार गांव में लूट के दौरान वृद्ध सगे भाई-बहन की हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने 14 फरवरी को हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों पूरन और हरिया को मुठभेड़ के दौरान लूट के माल सहित गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन फतेहपुर में बकेवर थानाक्षेत्र का रहने वाला एक आरोपी राजेंद्र कुरील फरार चल रहा था। पुलिस को इसकी तलाश में थी। 

पुलिस अधीक्षक ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया की मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम और बिवांर थाना पुलिस ने छानीखुर्द गांव के पास जब इसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो इनामिया आरोपी राजेंद्र कुरील के दाहिने पैर में गोली लगी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से 15 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2024: माथे पर तिलक लगा भाइयों के लिए मांगी सुख समृद्धि...शगुन के तौर पर उपहार भेंट कर रक्षा का लिया संकल्प

संबंधित समाचार