Etawah Crime: शराब ठेके के सेल्समैन को बदमाशों ने मारी गोली...रुपये लूटकर हो गए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में शराब ठेके के सेल्समैन को बदमाशों ने गोली मारी

इटावा, अमृत विचार। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात नौ बजे शराब ठेका पर सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब एक लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बकेवर थानाक्षेत्र के गांव नोधना में देसी शराब के ठेका पर चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। सेल्समैन गांव चंदपुरा का कमलेश कुमार शराब बेच रहा था, तभी इन बदमाशों ने शराब मांगी, रुपये मांगे तो एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। गोली सेल्समैन की बांह में लगकर निकल गई। 

इधर, गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों के आने पर चारों बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर सीओ भरथना अतुल प्रधान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बकेवर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने घायल सेल्समैन को सीएचसी महेवा पर भर्ती कराया गया। सेल्समैन के मुताबिक सारा दिन का कैश करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। सीओ अतुल प्रधान ने बताया मामले की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार