बरेली: बदायूं रोड पर उद्योगों के लिए 15 अप्रैल तक होगा जमीन का डिमांड सर्वे
बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने बदायूं रोड पर लघु और मध्यम उद्योगों के लिए अलग सेक्टर बनाने के लिए जमीन के डिमांड सर्वे की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय कर दी है। सर्वे 15 मार्च से शुरू हुआ है।
बीडीए वीसी मानिकनंदन ए ने बताया कि नाथ धाम इंटीग्रेटेड टाॅउनशिप के सर्वे के बाद बदायूं रोड पर लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) का डिमांड सर्वे और परसाखेड़ा इन्डस्ट्रियल एरिया के निकट ट्रांसपोर्ट नगर योजना का डिमांड सर्वे 15 मार्च से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नाथ धाम एमएसएमई इंडस्ट्रियल टाॅउनशिप का विस्तार करते हुए लॉजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग के लिए भी योजना बनाई जाएगी।
एमएसएमई के डिमांड सर्वे में ज्यादा से ज्यादा उद्यमी भाग लें ताकि बीडीए उनके लिए अलग सेक्टर विकसित कर जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराए। दोनों क्षेत्र में डिमांड सर्वे में उद्यमी रुचि ले रहे हैं। इसके लिए कई ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। 5 अप्रैल तक ही डिमांड सर्वे आवेदन फार्म लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप से खाकी हो रही शर्मसार, जानें मामला
