पार्टी को संगठनात्मक मजबूती देना मुख्य उद्देश्य: राजेश अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बरेली आगमन पर प्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का कोषाध्यक्ष होना बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बरेली आगमन पर प्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का कोषाध्यक्ष होना बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूती देना उनका मुख्य उद्देश्य है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के लिए फंड जुटाकर उसे मजबूती देने में तेजी से प्रयास किए जाएंगे। मेरा फोकस भाजपा कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिलाने के साथ ही पार्टी को यश, कीर्ति भी दिलाना है। कैंट विधायक ने कहा कि जल्द ही शहर में विकास की रफ्तार आमजन को भी नजर आएगी। श्यामगंज फ्लाईओवर, संजय नगर बाईपास, सौफुटा, सेटेलाइट रोडवेज बसअड्डा, बरेली को 24 घंटे बिजली दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूर्व में कराए हैं। अब भी बरेली का विकास उनकी प्राथमिकता में है।

स्वागत करने वालों में ये लोग भी रहे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेटेलाइट चौराहा, ईसाइयों की पुलिया और कैंट विधायक के कालीबाड़ी स्थित आवास पर फूल माला, पगड़ी पहनाकर तथा ढोल बजाकर किया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष सुमित कठेरिया के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों और कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट के नेतृत्व में कलाकारों ने स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, मनीष अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, सूर्यकांत मौर्या, संजीव सिंह, मनोज यादव अमरीश कठेरिया एडवोकेट, विश्वजीत चौधरी, अभिजीत कठेरिया, सुधांशु सक्सेना, जयदीप चौधरी, पूर्णेश मिश्रा, सुमित कठेरिया, अजय चौहान, विशाल वाल्मीकि, गोविंद वाल्मीकि, विकास, अभय, शिवम, जेपीएस पाल, रामबहादुर मौर्य, मोहित तिवारी, कन्हैयालाल राजपूत, पंकज, अंकित भाटिया, गौरव वर्मा, मुन्ना पंडित, राकेश अग्रवाल, राजू मौर्य, मोनू मिश्रा, नितेश मौर्य, निखिल राजपूत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार