Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या और दूसरी महिला से प्रेम संबंध का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध होने की बात कही है।

साथ ही मायके वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए उत्पीड़न करने और मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

दरअसल, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में रहने वाले महेंद्र पटेल ने अपनी 25 वर्षीय बेटी सीमा की शादी साल 2017 में भुता क्षेत्र में पहरापुर बसाबन नगरिया गांव निवासी अखिलेश कुमार के साथ की थी। इसके बाद अखिलेश अपनी पत्नी सीमा के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रामेश्वर दयाल कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर बिल्वा गांव में अस्पताल का संचालन करने लगा। इस बीच अखिलेश और सीमा के एक बेटी हुई, जो सात साल की है।

मायके पक्ष का आरोप है शादी के बाद से ही अखिलेश अक्सर सीमा के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करता था। जिससे सीमा मानसिक रूप से बीमार रहने लगी। इस बीच अखिलेश ने सीमा के साथ एक बार बेरहमी से पिटाई की और बेसुध हालत में मायके में उसको घर के पीछे फेंककर चला गया था। जब पीड़िता के माता-पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने उपचार कराया। इसके कुछ महीने बाद समझा-बुझकर सीमा को ससुराल के लिए विदा कर दिया। 

आरोप है शादी के बाद अखिलेश ने दहेज की मांग करके अपने ससुरालियों से करीब 33 लाख रुपये भी लिए हैं। इस बीच शुक्रवार ससुराल में सीमा की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक की बहन का आरोप है कि अखिलेश ने बिल्वा में रहने वाली अपनी किसी प्रेमिका के चक्कर में सीमा की हत्या की है। फिलहाल मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार MBA के छात्र की मौत, दूसरा घायल

 

संबंधित समाचार