Chitrakoot: गोकशी के आरोप में पांच गिरफ्तार, असलहे और औजार बरामद...मानिकपुर पुलिस को मिली कामयाबी
चित्रकूट में गोकशी के आरोप में पांच गिरफ्तार
चित्रकूट, अमृत विचार। मानिकपुर पुलिस को उल्लेखनीय कामयाबी मिली है। पुलिस ने गोकशी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमंचा-कारतूस और गोकशी करने के औजार बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से एक समीपवर्ती जिले कौशांबी और एक बांदा का रहने वाला है।
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 29 मार्च को शिवनरेश पुत्र रामप्रसाद निवासी मानिकपुर रूरल ने थाने में सूचना दी कि असलम आदि ने उसकी गाय को काटकर मार दिया है।
उप्र गोवध निवारण अधिनियम के तहत इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने मामले की पड़ताल की कमान संभाली। उनकी टीम ने सुराग के आधार पर उसी शाम झर्री फाटक के पास से असलम के साथ अन्य दो आरोपियों मो. हनीफ और सादिक खान को गिरफ्तार किया।
इनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से लोहे के दो चापड़, दो चाकू बरामद और एक लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया।
बताया कि अगले दिन इसी मामले में पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे मुखबिर की सूचना पर हनुवा फाटक से दो अन्य आरोपियों मकबूल और सुलेमान को पकड़ा गया। इनसे भी लोहे के दो चापड़ बरामद किए गए।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
- असलम पुत्र मुस्ताक निवासी मानिकपुर रूरल कस्बा थाना मानिकपुर चित्रकूट
- मो. हनीफ उर्फ राजू खान पुत्र हबीब खान निवासी शिवनगर (मानिकपुर)
- सादिक खान पुत्र स्व. कल्लू निवासी बरुवा स्योंदा थाना नरैनी (बांदा) हालमुकाम मानिकपुर रूरल
- मकबूल पुत्र सगीर अहमद निवासी परई उग्रसेनपुर पश्चिम शरीरा (कौशांबी)
- सुलेमान पुत्र अली हसन निवासी सिंहपुर थाना बिसंडा (बांदा)
