सीतापुर: आपसी विवाद में बांके से हुई थी मंदिर के पुजारी की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। रामकोट थाना इलाके में होली पर हुई मंदिर के सेवादार की हत्या मामले में पुलिस ने घटना में शामिल हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा करने का दावा किया है। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर के तीर्थ स्थित कुंड से ह्त्या में प्रयुक्त बांके को बरामद किया। 

सनसनीखेज वारदात के पीछे हत्यारोपी और मंदिर के सेवादार के बीच हुयी आपसी कहासुनी की वजह सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। 

बताते चले कि क्षेत्र के क़स्बा स्थित रामेश्वर धाम मंदिर के सेवादार (पुजारी) संकुल मिश्रा का शव होली के दिन तड़के सुबह मंदिर परिसर में ही खून से लथपथ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश आगे बढ़ाई तो पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए जब इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई तो कई अहम साक्ष्य मिले। पुलिस मोबाइल नंबर की मदद से हत्यारोपी तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी रामदेव बाजपेई पुत्र पुत्र बच्चू लाल निवासी क़स्बा रामकोट ने अपने गुनाह कबूल कर लिया। 

पुलिस का दावा है कि आरोपी रामदेव ने बताया कि वह भी प्रत्येक दिन मंदिर की साफ़ -सफाई और पूजन करने मंदिर जाता था। लेकिन मंदिर पर मौजूद सेवादार (पुजारी) उससे अभद्र भाषा का प्रयोग कर मंदिर में न आने की हिदाय दिया करता था। बताया जाता है कि वारदात से एक दिन पहले ही दोनों में शराब के नशे में विवाद के दौरान ही गाली-गलौच को लेकर विवाद अधिक बढ़ गया। 

आरोपी रामदेव ने बताया कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला लेने की ठान ली और बांके को साथ लेकर हत्या की योजना बनाकर मंदिर पहुंचकर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: सर्जरी से पहले तनाव हो सकता है घातक, एनेस्थीसिया रिफ्रेशर कोर्स में विशेषज्ञों ने दी सलाह

संबंधित समाचार