बदायूं: 'दबंगों से जान का खतरा...', परेशान होकर परिवार के सात लोगों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: गांव के तीन दबंग भाइयों से एक परिवार परेशान है। दबंग मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते दबंगों से परेशान परिवार के सात लोगों ने राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी है। 

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी अजयपाल सिंह के बेटे राजीव राठौर ने बताया कि उनके गांव निवासी तीन भाई हेकड़ और दबंग किस्म के हैं। जो आए दिन विवाद करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने राजीव राठौर के ट्यूबवैल से चले पानी की गूल कट गई। पानी पड़ोस के खेत में चला गया। वह लोग गुस्सा करने लगे। जान से मारने की धमकी देने लगे।

21 मार्च दोपहर लगभग 12 बजे वह खेत पर जा रहे थे। रास्ते में तीनों भाइयों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने राजीव राठौर की सोने की चेन और जेब में रखे 15 हजार रुपये छीन लिए। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। हमलावर आइंदा जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली सिविल लाइन जाकर तहरीर दी। 

जिसपर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि तीनों भाई उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने के लिए घूम रहे हैं। परिवार डर के साये में जी रहा है। घर पर छिपकर बैठा रहता है। उनके परिवार के साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। 

उन्होंने राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने अपने परिवार के अजयपाल सिंह, मिथला देवी, नीलम राठौर, आर्येन पटेल, गुंजन पटेल, डॉ. पूर्णिमा पटेल को इच्छा मृत्यु की मांग की है। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि इस संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: शिक्षिका ने दिया नशा, उसके भाई ने सात साल तक किया छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार