संभल : बहन से दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेलने का आरोपी भाई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोपी फुफेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि फुफेरे भाई ने दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को कोठे पर बेच दिया था। गर्भवती होने पर किशोरी को गर्भ निरोधक दवा खिलाई थी।  

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने व 15 हजार रुपये लेकर कोठे पर बेचने का आरोपी नखासा थाना क्षेत्र के गांव रुकनुद्दीन सराय निवासी कासिम फरार चल रहा था।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कासिम को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि करीब पांच माह पहले पिता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को 50 हजार रुपये में दिल्ली में जीबी रोड पर बेचकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया था। 

मुलाकात होने पर किशोरी ने दिल्ली में काम कर रहे फुफेरे भाई कासिम से वेश्यावृत्ति के धंधे से बाहर निकालने के लिए मदद मांगी। कासिम ने यहां से निकालकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और 15 हजार रुपये लेकर कासिम ने किशोरी को फिर से बेच दिया। गर्भवती होने पर कासिम ने किशोरी को गर्भ निरोधक दवा खाने को दी। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। किसी तरह किशोरी यहां से निकलकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन पकड़कर 21 मार्च की सुबह मुरादाबाद आ गई।

ये भी पढ़ें : सामूहिक विवाह घोटाला : दूल्हे की पगड़ी-गमछा भी हुआ गायब, शर्ट के कपड़े में भी कर दी कटौती

संबंधित समाचार