अयोध्या: तीन प्रदेशों के राज्यपाल ने रामलला दरबार में लगाई हाजिरी, एकटक निहारते रहे गर्भगृह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भव्य राम मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए रविवार को गुजरात, सिक्किम और मेघालय के राज्यपाल अयोध्या पहुंचे। तीनों ही रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वागत किया तो पुजारी ने रामनामी ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालु ही नहीं अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच दर्शन पूजन कर चुका है। अब राज्यों के राज्यपाल भी अयोध्या दर्शन को पहुंच रहे हैं। रविवार को सबसे पहले मेघालय के राज्यपाल राज्यपाल फागू चौहान अपने पैतृक आवास आजमगढ़ से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन किया। 

उसके बाद सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। फिर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रोटोकॉल के तहत दोनों राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला का दर्शन पूजन किया। 

लगभग 5 मिनट तक खड़े होकर गर्भगृह निहारते रहे। सर्किट हाउस में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान रामलला का दर्शन पाने के लिए मैं काफी उत्साहित था। केवल अहसास कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर बहुत ही सुन्दर व्यवस्था है। कोई कठिनाई दिखाई तो नहीं पड़ रही।

यह भी पढ़ें:-संजीव बालियान का सनसनीखेज खुलासा, कल प्रचार के दौरान की गई उनकी जान लेने की कोशिश

 

संबंधित समाचार