सीतापुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अवैध असलहे से गोली मारकर की सुसाइड, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। कोतवाली नगर इलाके में एक युवक ने अवैध असलहे से गोली मारकर सुसाइड कर ली। सुसाइड की वजह पत्नी से आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मोहल्ला ताड़कनाथ निवासी 38 वर्षीय रानू सिंह ने रविवार की देर रात कमरे के अंदर गोली मार ली। बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे युवक रानू सिंह ने पहले पत्नी के साथ मारपीट कर जमकर विवाद किया। इस विवाद के उपरांत ही युवक रानू ने स्वयं को कमरे में बंद कर अवैध असलहे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार में कोहराम गया। 

5

परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक के दो बेटे मां के साथ बेसुध है। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: पान की दुकान पर हुई जमकर बमबाजी, एक युवक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार