गोंडा: DCM को ठोकर मारकर घर में घुसा ट्रक, डीसीएम चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज - कटरा मार्ग पर हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा, अमृत विचार। करनैलगंज-कटरा मार्ग पर सोमवार की सुबह गिट्टी लादकर जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डीसीएम को ठोकर मार दी। डीसीएम को ठोकर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान को भीतर कोई मौजूद नहीं था। इस घटना में डीसीएम चालक घायल हो गया है और उसकी हालत‌ गंभीर बताई जा रही है।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल डीसीएम चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें -गोंडा में ग्राम रोजगार सेवकों को 8 माह से नहीं मिला मानदेय, अफसरों पर लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार