गौतमबुद्ध नगर: मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर से एक की मौत, चार घायल
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में सोमवार को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जेवर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के पास सुबह के समय हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो जाने से रिक्शा चालक हसमुद्दीन (29) सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हसमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य का उपचार जारी है। सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-मुख्तार अंसारी को शेरे पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल होगा सस्पेंड, पढ़ें आपत्तिजनक टिप्पणी
