प्रयागराज: सड़क हादसे में एलएलबी के छात्र की मौत, तहसील जाते समय हुआ एक्सीडेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। हंडिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर भूपट्टी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी के छात्र की सोमवार को मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को सीएचसी ऊपरदहा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर भूपट्टी गांव के रहने वाले रत्नेश कुमार तिवारी (37) एलएलबी का छात्र था। वह हंडिया तहसील में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां इंटर्नशिप करता था। सोमवार को तहसील जाते समय धनपुर बाजार के पास किसी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर रहे राहगीरों की सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी घर वालों को दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर घरवाले और रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें -मुख्तार के साथ जो घटना हुई है, वह अत्यंत दर्दनाक और अमानवीय, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

संबंधित समाचार