सपा नेता धर्मेंद्र यादव पहुंचे मुख्तार अंसारी के घर, कब्र पर चढ़ाए फूल, जानें क्या कहा... देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर/लखनऊ, अमृत विचार डेस्क। माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके घर पर राजनीतिक दलों के नेता शोक व्यक्त करने के लिए उसके घर यानी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में स्थित फाटक पर पहुंच रहे हैं। पहले स्वामी प्रसाद मौर्य, फिर ओवैसी और अब समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव, यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम भी आज उसके घर पहुंचे हैं।  

इस दौरान सपा नेता धर्मेंद्र यादव मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकत कर संवेदनाएं व्यक्त की और उसकी कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाए। इसके अलावा यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम शोक संवेदना व्यक्त करने गाजीपुर पहुंचे और सांसद अफजाल अंसारी से मिले।

8

बता दें कि मुख्तार की मौत के बाद सपा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा था, ‘पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का इंतकाल, दुःखद.  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।  शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।  विनम्र श्रद्धांजलि।’

यह भी पढ़ें:-एक मत हमारी किस्मत, उसकी तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है, बुलंदशहर में बोले सीएम योगी

 

संबंधित समाचार