मुरादाबाद: खेलते समय हुए झगड़े में 10 साल के बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंदरकी/मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर कल्याण में शनिवार शाम दो बच्चों के बीच हुए झगड़े में घायल एक बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरा भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी बच्चे के घर के सभी लोग घर में ताला डालकर फरार हो …

कुंदरकी/मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर कल्याण में शनिवार शाम दो बच्चों के बीच हुए झगड़े में घायल एक बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरा भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी बच्चे के घर के सभी लोग घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम सूरजपुर कल्याण गांव में शनिवार को मंदिर में भगवत गीता का कार्यक्रम था। वहीं पास में प्राथमिक स्कूल के पास में दोनों बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान मृतक सौरभ 10 वर्ष और भोला उम्र 14 वर्ष में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हाथापाई में सौरभ को गंभीर चोटें आईं और वह किसी तरह वह अपने घर पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर माता-पिता मैनाठेर के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, उसके मना करने डींगरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर सौरभ को मुरादाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के पिता के अनुसार आरोपी के परिवार से उनकी कोई भी पुरानी रंजिश नहीं थी। मृतक सौरभ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र था। वहीं थाना मैनाठेर प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि अभी तक उनको तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

संबंधित समाचार