प्रयागराज: ट्रैक्टर से कुचलकर युवती की मौत, भतीजा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर के मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर युवती की मौत हो गई जबकि इसका भतीजा घायल हो गया। भतीजा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघिया-सिरसा मार्ग पर अकोढ़ा गांव के समीप मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार अतरैला (दसऊ का पूरा) निवासी लाला भारतीया की पुत्री अनीता (35) पहिया के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे ले लिया।

वहीं उसके परिजन भी रोते बिलख पहुंचे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राली को भी अपने कब्जे में ले लिया। ट्राली मे ईंट लदा हुआ था।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: घटिया सामग्री से कैसे पूरा होगा प्रोजेक्ट अलंकार, कार्यदाई संस्था पर लगा निर्माण कार्य में धांधली का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज