Health Tips: इन कुकिंग ऑयल्स का करें इस्तेमाल, हेल्थ को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना के खाने को बनाने के लिए हम कई तरह के कुकिंग ऑयल्स का इस्तेमाल करते हैं। ताकि उनसे हमारा खाना अच्छा बने। साथ ही वो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो। लेकिन हमें ये नहीं पता होता कि किस कुकिंग ऑयल से बना खाना पोषकतत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ हमारी हेल्थ के लिए बेस्ट होता है। तो चलिए आपको बताते हैं, कुछ ऐसे ऑयलस के बारे में जो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
तिल के तेल के फायदे
तिल का तेल जो कि खाने में अच्छा तो होता ही है। साथ ही इस तेल में कई पौष्टिक तत्व होते हैं। जिनसे कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही तिल का तेल डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
एवोकाडो ऑयल
एवोकाडो ऑयल जिसमें विटामिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इस तेल का उपयोग ज्यादातर औषधि और खाने के लिए किया जाता है। एवोकाडो ऑयल को एवोकाडो के फल से निकाला जाता है। इस तेल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने से ये त्वचा की बीमारियों को दूर करने का काम करता है। इस तेल के इस्तेमाल से मोटापा, गठिया और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।
चावल की भूसी से बना तेल
चावल की भूसी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे बना तेल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इस तेल में विटामिन ई, एसिड और एंटीऑक्सीडंट होता है, जो हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इस तेल का उपयोग खाना बनाने मे किया जाता है। सबसे ज्यादा चावल के भूसी से बने तेल का उपयोग जापान और चीन में किया जाता है।
जैतून तेल
जैतून का तेल भी हमें कई बीमारियों से बचाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अगर जैतून के तेल का सेवन करते हैं। तो ये उनके लिए फायदेमंद होता है। जैतून का तेल अन्य रोगों जैसे डिप्रेशन, कैंसर मधुमेह को नियंत्रित करता है।
सनफ्लावर ऑयल
सनफ्लावर ऑयल यानि सूरजमुखी के तेल जोकि काफी लाइट वेट का होता है। जिसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।
कोकोनट ऑयल
नारियल का पानी और कच्चा नारियल तो हम सभी को पसंद होता है। साथ ही इसका उपयोग चटनी, मिठाइयां बनाने में भी किया जाता है। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल कुकिंग के लिए करते हैं। तो वो भी आपकी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
सरसों का तेल
सरसों का तेल जोकि कई तरीके से फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल सिर की मालिश, दांत दर्द के अलावा कुकिंग के लिए भी किया जाता है। यानि सरसों का तेल हमारी सेहत और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने के अन्य खाद्य सामग्री में कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- विश्व ऑटिज्म दिवस: मन कक्ष...हर माह 40 से 50 बच्चे ऑटिज्म से आ रहे ग्रसित
