मुरादाबाद : अपने दायरे में रहकर काम करो...रुचि वीरा के व्यवहार से दुखी सपा कार्यकर्ता, कहा- जॉब छोड़ पार्टी के लिए किया था चुनाव प्रचार

मुरादाबाद : अपने दायरे में रहकर काम करो...रुचि वीरा के व्यवहार से दुखी सपा कार्यकर्ता, कहा- जॉब छोड़ पार्टी के लिए किया था चुनाव प्रचार

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से युवजान सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार धोबी ने सपा प्रत्याशी रुचि वीरा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से रुचि वीरा जी को प्रत्याशी बनाया गया है तब से कांठ में सपा कार्यकर्ता दो फाड़ हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में सपा के कुछ लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है और कुछ को नहीं। 

पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने बताया की दो दिन पूर्व मैं रुचि वीरा जी कांठ में कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। लेकिन, उन्हें और उनके लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं दी गई। लेकिन वो सपा में 2004 से जुड़े हुए हैं। जब उन्होंने रुचि वीरा जी से फोन पर बात की और कहा की उन्हें आपके कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया गया। तब रुचि वीरा जी ने जवाब दिया, अपने दायरे में रहकर काम करो...।

उन्होंने कहा लगभग पिछले 30 सालों से सपा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा हूं। कई अहम चुनाव में अहम जिम्मेदारियां मुझे दी गई हैं। जिसे मैंने पूरा किया है। हम गरीब हैं और पार्टी के छोटे कार्यकर्ता है...इसलिए हमसे ऐसा कहा गया। मैं कल से बहुत दुखी हूं। पार्टी प्रत्याशी जिस तरह का व्यवहार कर रही हैं वह ठीक नहीं है। उन्हें सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा मैं पार्टी का वफादार हूं। साल 2012 में मैंने नौकरी छोड़कर पार्टी का चुनाव प्रचार किया था।  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दो फाड़ में बंटी हुई है। जो समाजवादी से रूठे हुए लोग हैं वक्त रहते उन्हें नहीं मनाया गया तो समाजवादी को बड़ा नुकसान होगा।

दरअसल, मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों की मीटिंग चल रही थी, जिसके बाद अतुल कुमार धोबी ने मीडिया से बात कर अपना दर्द बयां किया। जहां पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा, जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष, समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : VIDEO : रुचि वीरा का खुलकर विरोध : 'डॉ. एसटी हसन सैय्यद हैं...हम उनके गुलाम...कटा देंगे गर्दन, बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान'

-अब्दुल वाजिद