अयोध्या: 18 अक्टूबर को होगी विश्व विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार कम होने के साथ ही शैक्षिक गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। अवध विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि रविवार को घोषित कर दी गई। 4454 अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा 18 अक्टूबर को …
अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार कम होने के साथ ही शैक्षिक गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। अवध विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि रविवार को घोषित कर दी गई। 4454 अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में प्रवेश परीक्षा कराई जायेगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, एमपीएच, एमपीएड एवं एलएलएम में प्रवेश के लिए की परीक्षा होगी। जबकि एमएड विषय की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में ही सुबह 9 बजे से 12 के बीच सम्पन्न होगी।
वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच एलएलबी त्रि-वर्षीय तथा गणित एवं सांख्यिकी विषय की प्रवेश परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सभी विषयों के लगभग 4 हजार 454 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति ने कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज करने तथा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने का का निर्देश दिया है।
