Auraiya News: बिजली के तार टूटकर गिरने से गेंहू की फसल में लगी आग...ग्रामीणाें ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में बिजली के तार टूटकर गिरने से गेंहू की फसल में लगी आग

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली का तार टूट जाने से उससे गिरी चिंगारी से गेहूं की खेत मे आग लग गई। आग से जलकर लगभग एक बीघा गेंहू की फसल कर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

फफूंद क्षेत्र के गांव द्वारकापुर निवासी देश राज पुत्र छेड़ालाल के खेत है, जिसमे गेंहू की फसल खड़ी है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन निकली है। मंगलवार को अचानक बिजली की लाइन टूट कर पड़ोस के खाली पड़े खेत मे गिर गई। 

जिससे तारों के आपस मे टकरा जाने से उसमे निकली चिनगारी गेंहू के खेत मे जागिरी और आग लग गई। आग की लपटें तेज होगई। ग्रामीणों के देखने पर तत्काल सभी लोग दौड़ पड़े कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा पाए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई लेकिन रोड पर ही खड़ी रही।

सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम व अवर अभियंता चपटा फीडर के. के. गौतम ने पहुंचकर जांच की और किसान को मुआवजा दिलाये जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: सांसद मुकेश राजपूत का वीडियो वायरल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ट्टीट, सूप बोले तो...

 

संबंधित समाचार