बरेली: अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर महिला मरीजों का हंगामा, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं आया नंबर

वर्ष के अंतिम तीन महीनों के बजाए साल भर चलेगा वसूली अभियान

बरेली: अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर महिला मरीजों का हंगामा, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं आया नंबर

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। घंटों इंतजार के बाद भी जांच न होने पर मरीजों ने स्टाफ से नाराजगी जताई तो स्टाफ भी भड़क गया। इससे दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद दूसरे मरीजों और कर्मचारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।

मरीजों की संख्या अधिक होने पर स्टाफ ने पर्चों पर दो दिन बाद की डेट दे दी। इससे मरीज बिफर गए। मरीजों का कहना है कि जब दो दिन बाद ही जांच करनी थी तो भी घंटों लाइन में क्यों लगवाया। अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही अल्ट्रासाउंड जांचें होती हैं। एक दिन में करीब 60 से अधिक मरीजों की जांच हो जाती हैं लेकिन संख्या अधिक होने पर दिक्कत होती है।

सुबह 8 बजे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन दोपहर 12 बजे तक पर्चा ही नहीं लिया गया। ऐसे में अगर कोई समस्या हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा - इरम, पदारथ पुर।

मेरी देवरानी गर्भवती है। सुबह 10 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। तीन घंटे बाद नंबर आया तो अब दो दिन बाद आने को बोल रहे हैं -निधि, दिवानाखाना।

स्थाई डॉक्टर की तैनाती न होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। तीन दिन जांच करने के लिए अन्य डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। शासन को जल्द स्थाई तैनाती करने के लिए पत्र भेजा गया है -डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

ये भी पढे़ं- बरेली: गर्भावस्था के समय बरतें सावधानी, बच्चा हो सकता है क्लेफ्ट लिप