Kanpur Fire: शराब ठेके की दुकान और दाल मिल में लगी भीषण आग...दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दो जगह आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में शराब ठेके की दुकान और दाल मिल में भीषण आग लग गई। धुएं की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड की सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के अंतर्गत पुरानी मौरंग मंडी के पास देर रात शराब ठेके की दुकान में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तीन फायर बिग्रेड़ की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर काबू पाया।

आग लगने से पूरा माल जलकर राख हो गया। उधर, दूसरी ओर फजलगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत दाल मिल में आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गोकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा...मीट की दुकान में काटा जा रहा प्रतिबंधित मांस

संबंधित समाचार