गर्मियों में करें तरबूज का सेवन, इसके फायदों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मियों में करें तरबूज का सेवन, इसके फायदों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर भी ध्यान देने की जरुरत पड़ती है। इसके लिए हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। साथ ही इस सीजन में हमें फलों का सेवन भी करना चाहिए ।

फल हमें आवश्यक पोषक तत्व देने के साथ ही शरीर में होने वाली पानी की कमी भी दूर करते हैं। फलों की बात करें तो आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, जिंक, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं तरबूज खाने से आपको कौन से हेल्थ बेनिफिटस मिलते हैं।

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट 
अगर आप अपनी हेल्थ इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रोंग बनाना चाहते हैं तो तरबूज खाना शुरू कर दीजिए। क्योंकि तरबूज के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आंतों को सही रखता है। तरबूज में मौजूद विटामिन ए इम्यून सिस्टम को इंफेक्शन से बचाता है।

हार्ट की हेल्थ होती है स्ट्रोंग 
तरबूज में काफी मात्रा में साइट्रालाइन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है। जो रक्त को स्थानांतरित करने में मदद कर रक्तचाप को कम करता है। साथ ही तरबूज के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोका जा सकता है।

वेट लॉस में भी मददगार
फाइबर से भरपूर होता है तरबूज। इसके सेवन से वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। पानी की मात्रा अधिक होने से ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ ही शरीर को डिहाइड्रेड भी नहीं होने देता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं दूर 
तरबूज का नियमित किया जाए तो कब्ज की समस्या दूर होती है।साथ ही तरबूज खाने से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वहीं शरीर में अगर खून की कमी है तो वो भी दूर होती है साथ ही यह तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद 
सिर्फ तरबूज ही नहीं इसके बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तरबूज के बीज हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, जिंक, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।आप इन्हें नैचुरल मल्टीविटामिन मान सकते हैं। सबसे बड़ी बात इनमें कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती।

ये भी पढे़ं- बरेली: गर्भावस्था के समय बरतें सावधानी, बच्चा हो सकता है क्लेफ्ट लिप