अमेठी: कमरे के अंदर रस्सी के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजारशुक्ल/अमेठी, अमृत विचार। गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे के  सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
 
मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सत्थिन भीतर कोट गांव का है जहाँ के रहने वाले रामबहादुर यादव की पत्नी 42 वर्षीय श्रीमता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के द्वितीय तल पर बंद कमरे में साड़ी के सहारे छत के हुक पर लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। 

सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों समेत पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बाजारशुक्ल एसओ तनुज कुमार पाल मौके पर पहुँचे और शव को उतारकर कब्जे में लिया उसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानिए एसओ ने क्या कहा...

वहीं घटना को लेकर बाजार शुक्ल एसओ तनुज कुमार पाल ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: शराब ठेकेदार के बेटे ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बनाया रील, Video वायरल

संबंधित समाचार