अयोध्या: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक किशोर की मौत हो गई। महाराजा इंटर कॉलेज के पास सीवर लाइन का काम चल रहा है। सीवर लाइन के लिए खोदी गई मिटटी को ले जाने के लिए कार्यदायी संस्था की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आयी थी। 

मिटटी लादने के बाद गुरुवार रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय बेगमपुरा निवासी प्रांजल(8) पुत्र रमेश ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। गंभीर रूप से घायल को लोगों ने लक्ष्मण घाट चौकी पुलिस की मदद से दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेजवाया। 

जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राजधानी में सर्राफा कारोबारी से लूट, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार