Fatehpur Accident: मौरंग लदे ट्रक की कंटेनर से भिड़ंत; हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार।  मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र सौंरा में पुल के पहले उल्टी दिशा से आ रहे मोरंग लदे ट्रक व कंटेनर में भिड़ंत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान पुलिस ने सुबह करा ली है।

कानपुर प्रयागराज हाइवे में गुरुवार की रात एक कंटेनर और उल्टी दिशा से आ रहे मोरंग लदे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह व एसआई उमेश चन्द्र यादव व चौकी इंचार्ज सौंरा राहुल पांडे पहुंचे। 

पुलिस के मुताबिक एक चालक की मौत हुई है, जिसकी पहचान गाजीपुर जनपद के वसिष्ठ के रूप में हुई है। वही कंटेनर चालक हुसेनगंज के गढ़ीवा निवासी अमन सोनकर समेत दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: इरफान सोलंकी बोले- 'कोर्ट में पेशी में लाया गया है या...हो सकता है कि मेरी भी खबर आए कि अटैक पड़ गया'

 

संबंधित समाचार