बदायूं: दुर्विजय का पलटवार, शिवपाल को बताया गुंडों का सरदार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बदायूं, अमृत विचार: लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। प्रत्याशियों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। सपा प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने वोट दो नहीं तो हिसाब-किताब होने का बयान दिया भा। जिसपर भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने पलटवार किया है। शिवपाल को गुंडो का सरदार बताया है। कहा कि वर्तमान सरकार में गुंडागर्दी या माफियागिरी नहीं हो सकती। 

गुरुवार को सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के दौरान का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि वोट दो नहीं तो हिसाब किताब होगा। कहा कि हम तो सबसे वोट मांगेंगे। जो देगा तो देखा नहीं तो अपने लोग तो हैं ही। जिसपर लोग ठहाके मारते सुने जा सकते हैं। इस वीडियो की अभी पुष्टि नहीं है कि कहां और कब का है। 

वीडियो में प्रत्याशी के बेटे आदित्य यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव नजर आ रहे हैं। वहीं अगले दिन भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने उनकी बात पर पलटवार किया। कहा कि शिवपाल यादव का स्वभाव गुंडई का है। वह गुंडा तत्व को संरक्षण देते हैं। वह गुंडों के सरदार हैं सही मायने में तो। यह तो कह दिया लेकिन भाजपा सरकार में जीरो टोलरेंस है। 

गुंडई व माफियागिरी नहीं होने दी जाएगी। यह योगी सरकार को पसंद नहीं है। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। वैसे तो गुंडागर्दी इस सरकार में हो नहीं सकती। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट बदलकर उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव और उनके स्थान पर अब बेटे आदित्या यादव को नाम सामने आया है। लगातार टिकट बदलने के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वैसे तो यह सपा का अंदरुनी मामला है। 

इसपर ज्यादा नहीं बोलना चाहता। असल में भतीजे ने चाचा को फंसा दिया है। चाचा पंजे से बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन भतीजा पंजा और टाइट कर रहा है। कह रहा है कि चाचा छोड़ूंगा नहीं। यही लड़ना है। यहां से उनकी हार हो रही है। सर्वे के बाद उन्हें हार दिखने लगी है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: भैंस और कटरा लूट ले गए बदमाश, विरोध पर दिखाया तमंचा

संबंधित समाचार