बदायूं: भैंस और कटरा लूट ले गए बदमाश, विरोध पर दिखाया तमंचा

बदायूं: भैंस और कटरा लूट ले गए बदमाश, विरोध पर दिखाया तमंचा

कुंवरगांव, अमृत विचार: थाना कुंवरगांव क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आरोप है कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे चोरों ने गांव नरऊ पसा की पशुशाला में बंधी एक भैंस और एक कटरा लूट लिया। विरोध करने पर महिला को तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव नरऊ पसा निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह खेत में उगाई अपनी मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। घर पर उनकी पत्नी सुमन अकेली थीं। देर रात दो बदमाश आए। उनकी पशुशाला में बंधी भैंस और एक कटरा खोलकर ले जाने लगे। इसी दौरान आहट होने पर महिला की नींद खुल गई। बदमाश भैंस ले जा रहे थे। महिला उनके पीछे गई। 

महिला ने उन्हें रुकने के लिए आवाज लगाई तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार उनके हाथ में तमंचा था। महिला ने अपनी भैंस को दूर तक ले जाते देखा लेकिन डर की वजह से ज्यादा विरोध नहीं कर सकी।

पीड़ित ने रात में डायल 112 पुलिस को सूचना दी लेकिन रात में पुलिस नहीं पहुंची। गुरुवार सुबह डायल 112 पुलिस गांव गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। राधेश्याम ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भैंस चोरी की सूचना मिली थी लूट की नहीं। जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: यूपी में एक ऐसी जगह... जहां दफनाए जाते हैं हिंदुओं के शव, जानिए क्यों करते हैं ऐसा?

ताजा समाचार

UP news: गाजीपुर में बस की चपेट में आई बाइक, मां-बेटे की मौत 
Goldy Brar Murder : गोल्डी बराड़ जिंदा है, कैलिफोर्निया में मारा गया शख्स कोई और था...अमेरिकी पुलिस ने किया खुलासा
चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग/सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु के मामले में परिवार को मिलेंगे 30 लाख 
Chitrakoot: मध्य प्रदेश के युवक को शादी का झांसा देकर बनाया था बंधक, फिर की थी लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार
छात्र के शव को गंगा की धार में लटकाया, दो दिन तक किया जिन्दा होने का इंतजार, जानें क्या हुआ उसके बाद...  
भाजपा पर डिंपल यादव का पलटवार, कहा- मंगलसूत्र की बात करने वालों को पुलवामा पर भी बात करनी चाहिए