Auraiya News: बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के 25 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

औरैया, अमृत विचार। शुक्रवार की देर शाम ऐरवाकटरा से दुकान बंद कर बाइक से घर आते समय बिधूना किशनी मार्ग पर भटौली प्रह्लादपुर के बीच में बाइक सवार युवकों ने कपड़ा व्यवसाई से 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिये। बाइक सवार बदमाश मौके पर अपनी चोरी की बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे में जुट गई है। 

कस्बे के भरथना रोड निवासी मोहित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि उसकी ऐरवाकटरा में कपड़े की दुकान है। वह अपने बिधूना स्थिति मकान से बाइक से प्रतिदिन ऐरवाकटरा दुकान पर आता जाता है। शुक्रवार की देर शाम वह अपनी कपड़े की दुकान बंद कर बाइक से वापस बिधूना आ रहा था। जैसे ही वह प्रहलादपुर और भटौली के बीच पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार दो  बदमाशों ने उसे रोक कर उसकी बाइक, बैग, मोबाइल, 25 हजार रुपये छीन लिए और मौके पर अपनी चोरी की बाइक छोड़कर फरार हो गए। 

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर छोड़ी गई बाइक शिकोहाबाद के एक व्यक्ति की है जो चोरी कर ली गई थी। उन्होंने कहा पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। अतिशीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Auraiya: सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने बदली पाली...बेटे के साथ थामा BJP का दामन, ये भी बीजेपी में हुए शामिल

संबंधित समाचार