बरेली: मकान कब्जाने के लिए बुजुर्ग बहन का गला दबा कर हत्या की कोशिश, आरोपी भाई पर रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्त अध्यापिका की मकान कब्जा करने के लिए भाई ने गला दबा कर हत्या की कोशिश की। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर पुलिस ने आरोपी भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस चौराहे के पास रहने वाली संध्या कमथान ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। वह बिशप कोनराॅड स्कूल से सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। वह अपने सर्किट हाउस चौराहे वाले मकान में रहती हैं। देहरादून निवासी उनका भाई संजय सक्सेना उनके साथ मकान में रहता है। 

संजय की मकान पर काफी समय से नियत खराब है। आरोप है कि 26 मार्च को देर रात संजय ने उनकी गला दबा कर हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संजय के शराब के नशे में होने के कारण उसे समझा कर छोड़ दिया। इसके बाद संजय ने फिर मारपीट की।

ये भी पढे़ं- बरेली की सेवई घोलेगी ईद में मिठास, जमकर हो रही खरीदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज