बरेली: आंवला-बहेड़ी तहसील में कई स्थानों पर साठा धान की हो रही बुवाई, पांबदी के बाद भी नहीं मान रहे किसान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: प्रतिबंध के बाद भी आंवला और बहेड़ी तहसील में कई स्थानों पर साठा धान की बुवाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी का कहना है कि साठा धान में पानी की अधिक जरूरत होती है। 

बारिश का सीजन न होने पर ट्यूबवेल से जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ती है। इसके लिए अंधाधुंध पानी का दोहन किया जाता है। इसे रोकने के लिए इस धान का उत्पादन प्रतिबंधित किया गया है। सरकार ने इसके बीज की बिक्री पर भी रोक लगा रखी है। कुछ जगहों पर साठा धान की खेती की जानकारी मिली है। कृषि विभाग की टीमें सक्रिय हैं। ऐसे किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: CBSE 10वीं और 12वीं के रिलज्ट को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा?

संबंधित समाचार