Bareilly News: सोशल मीडिया से नहीं मानी जाएगी चांद की शरई शहादत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईद का चांद नजर आते ही रमजान का महीना समाप्त हो जाएगा। काजी ए हिन्दुस्तान की ओर से 9 अप्रैल का चांद देखने का एलान किया गया है, अगर मंगलवार को चांद नजर आ गया तो 10 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अगर कहीं से चांद देखने की शहादत नहीं मिलती है तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में मुफ्ती नाजिम अली, मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी, मुफ्ती अफजाल, कारी काजिम रजा आदि की निगरानी में चांद देखने के लिए टीम गठित की गई है।

जमात रजा- ए- मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने कहा कि सुन्नी रूयते हिलाल की तरफ से दरगाह पर चांद दिखने की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं भी चांद नजर आता है तो उलमा और लोगों से अपील है कि वे जमात रजा मुस्तफा के हेड ऑफिस से संपर्क करें, ताकि समय से ईद के चांद का एलान किया जा सके। सोशल मीडिया से चांद की शरई शहादत नहीं मानी जाएगी।

बाकरगंज ईदगाह में 10:30 बजे होगी नमाज
ईद की नमाज को लेकर ईदगाह और मस्जिदों में तैयारी पूर कर ली गई है। ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में समय तय कर दिया गया है। बरेली जंक्शन की नूरी मस्जिद में सुबह 6:15 बजे, खन्नू मोहल्ला की मस्जिद अबू बकर में 7 बजे, कैंट की हाथीखाने की मस्जिद में 7:30 बजे, पुराना शहर की मस्जिद ताड़ वाली में 7:30 बजे, मलूकपुर लाल मस्जिद में 7 :45 बजे, कोतवाली की मोती मस्जिद, विहारकलां की ईदगाह, बमनपुरी मस्जिद इब्राहिम, जखीरा की सय्यदानाबी मस्जिद, खलील स्कूल की मस्जिद, अजहरी मस्जिद, आवास विकास काॅलोनी की मस्जिद में 8 बजे और बाकरगंज ईदगाह में 10:30 बजे नमाज होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: CBSE 10वीं और 12वीं के रिलज्ट को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा?

 

 

संबंधित समाचार